नवजात शिशु के पहले 7 दिन
दूध, वजन, तापमान, उल्टी, पेशाब और पॉटी से जुड़े सवाल और उनके आसान जवाब
Dr. Anand Nagdeve
8/25/20263 min read


बच्चे के जन्म के बाद पहले 7 दिन माता-पिता के लिए सबसे ज्यादा सवालों वाले दिन होते हैं।
बच्चा पहली बार पेशाब कब करेगा?
पहली पोटी कब करेगा?
कितनी बार पेशाब सामान्य है?
माँ का दूध पर्याप्त मिल रहा है या नहीं?
बच्चा थोड़ा दूध बाहर निकाल दे तो क्या करें?
और बच्चे की त्वचा पीली हो जाए तो कितना सामान्य है?
इन सवालों को आसान भाषा में, उपलब्ध वैज्ञानिक evidence के आधार पर समझते हैं।
यह जानकारी मुख्य रूप से स्वस्थ, term/near-term newborn के लिए है। Premature, low-birth-weight, sick या NICU baby के लिए feeding और monitoring अलग हो सकती है।
पहली बार पेशाब कब होना चाहिए?
अधिकांश स्वस्थ newborn बच्चे जन्म के पहले 24 घंटे में पेशाब कर देते हैं।
पहले दिन urine की मात्रा बहुत कम हो सकती है और diaper में पहचानना मुश्किल हो सकता है।
एक सामान्य बढ़ता हुआ pattern इस तरह देखा जाता है:
Day 1: कम से कम 1 wet diaper
Day 2: कम से कम 2
Day 3: कम से कम 5
Day 4: कम से कम 6
Day 5–7: कम से कम 6 wet diapers/दिन
यह numbers मुख्यतः breastfeeding adequacy को समझने के लिए practical markers हैं। हर बच्चे में बिल्कुल यही संख्या होना जरूरी नहीं है।
पेशाब का रंग कैसा होना चाहिए?
शुरुआती दिनों में urine अपेक्षाकृत गहरा हो सकता है।
लगभग 5–7 दिन तक, जब milk intake बढ़ जाता है, urine सामान्यतः हल्का पीला या लगभग रंगहीन होने लगता है।
पहले कुछ दिनों में diaper में गुलाबी/ईंट के रंग जैसा powder या stain दिख सकता है। यह urate crystals हो सकते हैं। लेकिन अगर यह लगातार बना रहे और साथ में urine कम हो या बच्चा पर्याप्त feed न कर रहा हो, तो बच्चे की feeding और hydration check करानी चाहिए।
पहली पोटी कब होगी?
पहली पोटी को meconium कहते हैं।
यह सामान्यतः:
काली या बहुत गहरे हरे रंग की, चिपचिपी और मोटी होती है।
अधिकांश स्वस्थ newborn में meconium पहले 24–48 घंटे में निकल जाता है।
इसके बाद stool धीरे-धीरे बदलता है:
काला/गहरा हरा → हरा-भूरा → पीला
लगभग 5वें दिन तक breastfed baby की stool सामान्यतः पीली, ढीली और कभी-कभी छोटे-छोटे दानों जैसी हो जाती है।
दिन में कितनी पोटी सामान्य है?
इसमें काफी variation होता है।
पहले दिनों में stool की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती है। CDC के अनुसार practical minimum pattern लगभग:
Day 1: 1 stool
Day 2: 3 stools
Day 3: 3 stools
Day 4: 3 stools
Day 5–7: 3 stools या अधिक
हो सकता है।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि 5वें दिन बच्चे ने 5 या 6 बार potty की तो वह “दस्त” है।
Breastfed newborn की stool सामान्य रूप से बहुत soft या watery-looking हो सकती है।
कुछ बच्चे लगभग हर feed के बाद stool करते हैं।
इसलिए सिर्फ stool की संख्या देखकर diarrhea का diagnosis नहीं करना चाहिए।
कब पोटी को लेकर चिंता करनी चाहिए?
अगर:
24–48 घंटे में meconium ही नहीं निकला
Day 2–4 में 24 घंटे से ज्यादा stool नहीं हुआ
Day 5 के बाद भी stool लगातार काला/बहुत गहरा बना हुआ है
बच्चा ठीक से feed नहीं कर रहा
पेट बहुत फूल रहा है
उल्टी हो रही है, खासकर हरी उल्टी
बच्चा सुस्त या बीमार दिख रहा है
तो pediatric evaluation जरूरी है।
कैसे पता चले कि माँ का दूध पर्याप्त मिल रहा है?
यह सबसे common सवाल है।
Breastfeeding में हम यह नहीं देख सकते कि बच्चे ने कितने mL दूध पिया।
इसलिए कई चीजें एक साथ देखी जाती हैं:
- बच्चा 24 घंटे में लगभग 8–12 बार breastfeed कर रहा है
- बच्चा अच्छी तरह latch कर रहा है
- sucking के दौरान swallowing दिखाई या सुनाई देती है
- wet diapers उम्र के साथ बढ़ रहे हैं
- stool काले से हरे और फिर पीले की तरफ जा रहा है
- बच्चा feed के बाद सामान्यतः संतुष्ट दिखाई देता है
- वजन की निगरानी ठीक है
CDC और AAP दोनों feeding frequency, swallowing, urine/stool और weight को milk intake समझने के महत्वपूर्ण indicators मानते हैं।
पहले दिन बच्चे को कितना दूध चाहिए?
यह बात समझना बहुत जरूरी है—
नवजात का पेट जन्म के समय बहुत छोटा होता है।
इसलिए पहले दिन बच्चा बहुत ज्यादा दूध नहीं पीता।
Healthy term breastfed babies में reported average intake लगभग:
पहले 24 घंटे: 2–10 mL/feed
24–48 घंटे: 5–15 mL/feed
48–72 घंटे: 15–30 mL/feed
72–96 घंटे: 30–60 mL/feed
हो सकता है।
इसलिए पहले दिन केवल कुछ mL colostrum मिलना अपने आप में समस्या नहीं है।
Colostrum कम मात्रा में आता है, लेकिन यह सामान्य physiology है।
अगर formula supplement देना पड़े तो कितना दें?
यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अगर स्वस्थ term newborn को medical कारण से supplement की जरूरत पड़ती है, तो मात्रा बच्चे की उम्र, वजन, breastfeeding से मिला milk और clinical condition देखकर तय करनी चाहिए।
एक सामान्य reference range:
Day 1
लगभग 5–10 mL/feed
Day 2
लगभग 10–20 mL/feed
Day 3
लगभग 20–30 mL/feed
इसके बाद आवश्यकता के अनुसार मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाई जाती है। AAP के newborn guidance में भी शुरुआती दिनों में 5–10, 10–20 और 20–30 mL जैसी physiologic volumes का उल्लेख है।
लेकिन इसे हर बच्चे के लिए fixed prescription नहीं समझना चाहिए।
अगर बच्चा breastfeed भी कर रहा है, तो supplement की जरूरत और मात्रा अलग होगी।
Formula कब देना चाहिए?
हर बार बच्चे के रोने या बार-बार breast मांगने का मतलब यह नहीं है कि माँ का दूध कम है।
Newborn बच्चे अक्सर 8–12 बार या उससे भी अधिक बार breastfeed कर सकते हैं।
Formula supplementation के medical कारणों में dehydration, inadequate milk transfer, significant weight loss, hypoglycemia या कुछ परिस्थितियों में significant jaundice जैसी स्थितियां शामिल हो सकती हैं।
AAP और Academy of Breastfeeding Medicine routine supplementation से बचने और medically indicated होने पर ही supplement देने की सलाह देते हैं।
अगर supplement देना पड़े तो पहले विकल्प के रूप में माँ का expressed breast milk, फिर उपलब्ध होने पर donor human milk और उसके बाद formula पर विचार किया जाता है।
Feed के बाद दूध थोड़ा बाहर निकल जाए तो?
नवजात बच्चे में feed के बाद थोड़ा दूध मुँह से वापस आ जाना यानी regurgitation/spitting up काफी common है।
इसका कारण है कि newborn का stomach और gastroesophageal junction अभी पूरी तरह mature नहीं होता।
अगर बच्चा:
अच्छी तरह feed कर रहा है
active है
वजन बढ़ रहा है
उल्टी projectile नहीं है
उल्टी हरी नहीं है
सांस लेने में परेशानी नहीं है
तो थोड़ी मात्रा में दूध निकलना अक्सर सामान्य होता है।
Feed के बाद बच्चे को कुछ समय सीधा/upright hold किया जा सकता है और तुरंत बहुत ज्यादा मात्रा में दोबारा feed नहीं करना चाहिए।
लेकिन सोते समय बच्चे को हमेशा पीठ के बल, flat और firm surface पर सुलाएं। पेट के बल या तकिया लगाकर सुलाना सुरक्षित नहीं है।
कौन-सी उल्टी चिंता की बात है?
अगर newborn में:
बार-बार projectile vomiting,
हरी उल्टी,
खून वाली उल्टी,
पेट बहुत फूलना,
feed बिल्कुल न लेना,
बहुत ज्यादा सुस्ती,
या dehydration के signs
दिखें, तो तुरंत medical evaluation जरूरी है।
वजन कम होना कितना सामान्य है?
जन्म के बाद शुरुआती दिनों में newborn का कुछ वजन कम होना सामान्य physiological process है।
लेकिन 10% से ज्यादा birth-weight loss होने पर feeding, hydration और clinical condition की further evaluation करनी चाहिए। AAP की 3–5 day newborn visit guidance भी >10% weight loss पर evaluation की सलाह देती है।
अधिकांश breastfed babies अपना birth weight लगभग 10–14 दिन में वापस पा लेते हैं।
इसलिए केवल “बच्चा पतला लग रहा है” देखकर दूध कम होने का फैसला नहीं करना चाहिए।
Weight trend ज्यादा useful है।
C-section के बाद माँ को breastfeeding में परेशानी हो तो?
C-section के बाद माँ को दर्द, कमजोरी या बच्चे को पकड़ने में परेशानी हो सकती है।
इसलिए practical breastfeeding support बहुत जरूरी है।
लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि:
“C-section होने से माँ का दूध जरूर देर से आएगा।”
हर माँ का अनुभव अलग होता है।
सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं:
skin-to-skin contact + जल्दी breastfeeding शुरू करना + बच्चे को बार-बार breast offer करना + सही latch और positioning।
पहले दिनों में colostrum मात्रा में कम होता है, लेकिन healthy newborn के लिए यह normal physiology है।
अगर माँ को C-section के बाद pain है, तो breastfeeding बंद करने की बजाय ऐसी position चुनना बेहतर है जिसमें surgical wound पर कम pressure पड़े और जरूरत हो तो lactation support लिया जाए।
बच्चे की त्वचा 2–3 दिन बाद पीली हो जाए तो?
यह newborn period का बहुत common सवाल है।
NOTE : नवजात शिशु में पीलिया (Jaundice) से संबंधित जानकारी मैंने अपने एक अलग ब्लॉग में विस्तार से दी है। यहाँ पहले 7 दिनों की देखभाल को समझने के लिए मैं पीलिया के बारे में संक्षेप में जरूरी बातें ही बताऊँगा।
अगर आप नवजात में पीलिया के कारण, लक्षण, bilirubin की जाँच, कब चिंता करनी चाहिए और इसका इलाज कैसे किया जाता है—इन सबके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो आप मेरा पीलिया से संबंधित विस्तृत ब्लॉग जरूर पढ़ सकते हैं।
Healthy newborn में 24 घंटे के बाद jaundice दिखाई देना अक्सर physiologic या suboptimal-intake jaundice के pattern में हो सकता है। Breastfeeding में inadequate milk intake से जुड़ा jaundice अक्सर Day 3–5 के आसपास peak करता है।
Physiological jaundice सामान्यतः:
Day 2–3 के आसपास दिखाई देता है → Day 3–5 में बढ़ सकता है → फिर धीरे-धीरे कम होता है।
लेकिन एक बहुत जरूरी बात:
सिर्फ skin देखकर bilirubin की मात्रा तय नहीं की जा सकती।
खासकर darker skin में visual assessment और भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए suspected jaundice में clinical assessment और जरूरत के अनुसार TcB या TSB measurement किया जाता है। AAP के अनुसार सभी newborns में bilirubin screening 24–48 घंटे के बीच या discharge से पहले होनी चाहिए।
कौन सा पीलापन तुरंत दिखाना चाहिए?
अगर जन्म के पहले 24 घंटे में बच्चा पीला दिखाई दे रहा है—तो इसे सामान्य मानकर घर पर इंतजार नहीं करना चाहिए।
ऐसे बच्चे में bilirubin की urgent evaluation जरूरी है। Early jaundice hemolysis जैसी conditions से जुड़ा हो सकता है।
इसके अलावा:
पीलापन तेजी से बढ़ रहा हो
आँखें बहुत पीली हों
पेट, हाथ-पैर तक पीलापन पहुंच रहा हो
बच्चा दूध कम पी रहा हो
बच्चा बहुत सुस्त हो
urine बहुत गहरा हो
stool बहुत हल्का/सफेद/फीका हो
तो pediatrician से तुरंत संपर्क करें।
धूप में रखकर jaundice का इलाज करना सुरक्षित treatment नहीं माना जाता। जरूरत पड़ने पर phototherapy की जाती है, और उसका निर्णय bilirubin level, बच्चे की उम्र घंटों में, gestational age और risk factors के आधार पर होता है।
पहले 7 दिन में बच्चे को कब नहलाएं?
पहली bath को जल्दी करने की जरूरत नहीं है।
WHO healthy term newborn की पहली bath को कम से कम 24 घंटे तक delay करने की सलाह देता है। इसका मुख्य कारण newborn को hypothermia यानी शरीर का temperature कम होने से बचाना है।
अगर किसी कारण से 24 घंटे तक wait करना संभव नहीं है, तो WHO के अनुसार कम से कम 6 घंटे wait किया जाना चाहिए और बच्चा thermally और clinically stable होना चाहिए।
नहलाते समय ध्यान रखें:
कमरा गर्म और draft-free हो।
पानी बहुत गर्म या ठंडा न हो।
bath को बहुत लंबा न करें।
नहलाने के तुरंत बाद बच्चे को अच्छी तरह सुखाएं।
जल्दी से कपड़े पहनाएं।
बच्चे को ठंडा या गीला न छोड़ें।
IAP की pediatric skin-care guideline में bath को लगभग 5–10 मिनट तक सीमित रखने की सलाह दी गई है।
बच्चे को तेल लगाना चाहिए या नहीं?
Oil massage और routine oil application को एक ही चीज नहीं समझना चाहिए।
Indian Academy of Pediatrics की skin-care guideline में newborn massage के लिए coconut oil, sunflower oil या mineral oil को mustard और olive oil की तुलना में बेहतर विकल्प माना गया है। Mustard oil से irritation और olive oil से skin-barrier damage की चिंता बताई गई है।
लेकिन WHO की guideline healthy term newborn में routine पूरे शरीर पर emollient/oil लगाने को skin disease prevention के लिए routinely recommend नहीं करती।
इसलिए practical बात यह है:
तेल लगाना जरूरी नहीं है कि हर newborn को रोज करना ही है। अगर massage करना है तो gentle massage करें और newborn के लिए suitable oil इस्तेमाल करें।
और नाभि के cord stump पर तेल, घी, powder या कोई घरेलू चीज नहीं लगानी चाहिए। WHO cord को clean और dry रखने की सलाह देता है।
Baby powder लगाना चाहिए?
नवजात को powder लगाना जरूरी नहीं है।
नवजात में talcum/baby powder का इस्तेमाल करने से बचना बेहतर है। Powder के बारीक कण हवा में फैलकर बच्चे द्वारा सांस के साथ अंदर लिए जा सकते हैं, जिससे respiratory irritation और गंभीर मामलों में talc aspiration से lung injury हो सकती है। इसलिए newborn की त्वचा को साफ और सूखा रखना powder लगाने से ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।
Diaper area को साफ और dry रखना ज्यादा महत्वपूर्ण है। IAP भी frequent diaper change और diaper area को clean और dry रखने की सलाह देता है।
इसलिए:
Powder = जरूरी नहीं
Clean + Dry skin = ज्यादा जरूरी
पहले 7 दिन में बच्चे का Temperature कैसे maintain करें?
नवजात बच्चे अपने शरीर का temperature बड़े बच्चों और adults की तरह आसानी से control नहीं कर पाते। इसलिए पहले कुछ दिनों में बच्चे को बहुत ठंडा या बहुत गर्म होने से बचाना जरूरी है।
WHO के अनुसार newborn का safe body-temperature range लगभग 36.5–37.4°C माना जाता है।
बच्चे का तापमान कैसे check करें?
सिर्फ हाथ-पैर छूकर यह तय करना सही नहीं है कि बच्चे को ठंड लग रही है या गर्मी।
जरूरत होने पर thermometer से temperature लेना ज्यादा reliable है।
अगर बच्चा असामान्य रूप से ठंडा लग रहा है, बहुत गर्म लग रहा है, दूध नहीं पी रहा, बहुत सुस्त है या उसका temperature abnormal है, तो medical assessment जरूरी है। WHO newborn में high temperature और cold skin को danger signs में शामिल करता है।
बच्चे को कितने कपड़े पहनाएं?
एक सामान्य healthy newborn को आमतौर पर adult से लगभग एक layer ज्यादा कपड़े पहनाना पर्याप्त होता है। बहुत ज्यादा कपड़े, कंबल या wrapping करने से overheating हो सकती है।
AAP के अनुसार बच्चे को overheat होने से बचाना जरूरी है। पसीना आना, चेहरा बहुत लाल होना या chest का बहुत गर्म महसूस होना overheating के signs हो सकते हैं।
इसलिए:
ठंड से बचाएं, लेकिन बच्चे को बहुत ज्यादा लपेटें भी नहीं।
AC चलाना हो तो?
Healthy newborn के कमरे में AC चलाना अपने आप में समस्या नहीं है। लेकिन बच्चे पर सीधी ठंडी हवा नहीं पड़नी चाहिए।
कमरे का temperature ऐसा रखें कि बच्चा comfortable रहे और उसे बहुत ज्यादा कपड़े या blanket की जरूरत न पड़े।
WHO की thermal-protection guidance में newborn को draft-free environment में रखने पर जोर दिया गया है।
इसलिए AC की हवा सीधे बच्चे के चेहरे या शरीर पर न डालें।
यह कहना कि हर newborn के लिए AC ठीक 24°C या 26°C पर ही होना चाहिए, evidence-based universal rule नहीं है। कमरे के temperature के साथ-साथ बच्चे के कपड़े और उसके शरीर के signs भी देखने चाहिए।
बहुत तेज हवा सीधे बच्चे पर पड़ने से heat loss बढ़ सकता है। इसलिए बच्चे को direct fan, AC vent या खुली खिड़की की तेज हवा के सामने न रखें।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कमरे में हवा का circulation बिल्कुल बंद कर दें। कमरे में comfortable ventilation होना चाहिए।
पहले 7 दिन को आसान तरीके से याद रखें
Day 1
Meconium + कम urine + colostrum की छोटी मात्रा
Day 2
Urine बढ़ना + meconium कम होना + feeding बार-बार
Day 3
Stool green/yellow की तरफ + urine बढ़ना + milk धीरे-धीरे बढ़ना
Day 4–5
पीली stool + लगभग 5 या ज्यादा wet diapers की तरफ बढ़ना
Day 5–7
लगभग 6 या ज्यादा wet diapers/day + पीली loose stool + बच्चा अच्छी तरह feed करना
ये केवल सामान्य patterns हैं। हर बच्चे में थोड़ी variation हो सकती है।
पहले 7 दिन में इन signs को ignore न करें
अगर newborn:
दूध नहीं पी रहा या बहुत कम पी रहा है
जगाने पर भी ठीक से नहीं जागता
बहुत सुस्त है
सांस तेज चल रही है या सांस लेने में परेशानी है
जन्म के 24 घंटे में पेशाब नहीं हुआ
जन्म के 24–48 घंटे में meconium नहीं निकला
urine लगातार बहुत कम है
बार-बार या हरी उल्टी हो रही है
पेट बहुत फूल रहा है
पीलापन पहले 24 घंटे में शुरू हुआ
पीलापन तेजी से बढ़ रहा है
बुखार या शरीर का तापमान असामान्य है
तो घर पर केवल feeding बढ़ाकर इंतजार नहीं करना चाहिए। बच्चे का medical assessment जरूरी है।
NOTE : यह लेख उपलब्ध scientific research और विश्वसनीय clinical guidelines के आधार पर तैयार किया गया है। Newborn care में बच्चे की gestational age, birth weight, feeding और clinical condition के अनुसार management बदल सकता है। इसलिए इस जानकारी को हर बच्चे के लिए fixed prescription न माना जाए।
Contact
Support
gunvantachildcare@gmail.com
© 2025. All rights reserved.
